चूरू में बाबा श्याम का 17वां वार्षिकोत्सव मनाया:श्रद्धालुओं ने किया संगीतमय अखंड ज्योत पाठ, कोलकाता के कलाकारों ने सजाईं झांकियां
चूरू में बाबा श्याम का 17वां वार्षिकोत्सव मनाया:श्रद्धालुओं ने किया संगीतमय अखंड ज्योत पाठ, कोलकाता के कलाकारों ने सजाईं झांकियां
चूरू : चूरू में श्रीश्याम सेवा समिति श्याम परिवार की ओर से बाबा श्याम का 17वां वार्षिकोत्सव और जन्मोत्सव मनाया गया। बालाजी प्लॉट में हुए श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा की ज्योत जलाकर और पूजा-अर्चना से हुई। पाठ वाचक हिमांशु शर्मा और मेहुल शर्मा ने संगीतमय श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ किया।
भजन गायकों ने बाबा श्याम के भजन पेश किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और बाबा के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ देश-प्रदेश में अमन-चैन की कामना की। कोलकाता से आए कलाकारों ने सजीव झांकियां पेश कीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2561179


