पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी की पुण्यतिथि पर बांटे कंबल:सांसद बृजेंद्र ओला और विधायक पितराम काला हुए शामिल, सामाजिक योगदान को किया याद
पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी की पुण्यतिथि पर बांटे कंबल:सांसद बृजेंद्र ओला और विधायक पितराम काला हुए शामिल, सामाजिक योगदान को किया याद
चिड़ावा : चिड़ावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला और पिलानी विधायक पितराम सिंह काला अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए सेवा संस्थान की ओर से 1000 कंबलों के वितरण की व्यवस्था की गई।
दिवंगत पूर्व पालिका चेयरमैन को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजेंद्र ओला ने कहा-ओमप्रकाश सैनी ने चिड़ावा के विकास और आमजन की सेवा के लिए काम किया। इसी कारण उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी को दोबारा चेयरमैन बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुमित्रा सैनी आने वाले पांच वर्षों में चिड़ावा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।
इस अवसर पर पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू ने अपने पिता ओमप्रकाश सैनी को याद करते हुए कहा कि वे उनके पदचिह्नों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। हर जरूरतमंद के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पिता की स्मृति में हर साल आयोजित होने वाला कंबल वितरण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, समाजसेवी शीशराम हलवाई, झंडी प्रसाद हिम्तरामका, दयाराम ओजटू, पार्षद प्रतिनिधि निखिल नुनिया, पार्षद लोकेश कटारिया, पूर्व पार्षद अंकित भगेरिया, पार्षद प्रतिनिधि चीकू, पूर्व पार्षद देवेंद्र सैनी, प्रदीप रावणा, पूर्व पार्षद सतपाल जांगिड़, राजेश स्वामी, रामनिवास सैनी, पार्षद प्रतिनिधि संदीप सैनी, पार्षद दुलीचंद सैनी, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, पूर्व पार्षद निरंजन सैनी, पार्षद अनिल सैनी, पार्षद संजय महमिया, असलम रंगरेज, पूर्व पार्षद चरण सिंह, मुकेश गढ़वाल और टीएम खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2561091


