झुंझुनूं जिला फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सत्यपाल अध्यक्ष और महेंद्र सिंह बिजारणियां बने सचिव
सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिलाने पर रहेगा जोर
झुंझुनूं : जिला फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का रविवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सत्यपाल को अध्यक्ष और महेंद्र सिंह बिजारणियां को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी ने जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का संकल्प लिया।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान संयुक्त निर्वाचन अधिकारी अभय सिंह मौजूद रहे। राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार मील ने चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन किया।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में सत्यपाल को अध्यक्ष, रणधीर सिंह, प्रदीप और दिनेश सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। महेंद्र सिंह बिजारणियां को सचिव तथा विकास कुमार बुडानियां, अनिल कुमार शर्मा, कर्मवीर और हेमंत थालोर को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोज कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष और मिलन पूनियां को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया।
ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे लाने पर रहेगा जोर
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में फुटबॉल की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और खेल के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
कार्यकारिणी ने युवा खिलाड़ियों को जिला स्तर से राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर उपलब्ध करवाने तथा जिले में फुटबॉल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2560793
