[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचलंगी में भूमिगत बिजली लाइन डालने का विरोध, ग्रामीणों ने रुकवाई जेसीबी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पचलंगी में भूमिगत बिजली लाइन डालने का विरोध, ग्रामीणों ने रुकवाई जेसीबी

आबादी क्षेत्र के बजाय दूसरी घाटी से केबल डालने की मांग, गौरव पथ और नालियां टूटने की जताई आशंका

पचलंगी : कस्बे में 33 केवी की भूमिगत बिजली लाइन डालने का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए खुदाई का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने गौरव पथ और नालियों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताते हुए बिजली लाइन का मार्ग आबादी क्षेत्र से दूर निर्धारित करने की मांग की है।

कस्बे में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत होने के बाद 33 केवी बिजली लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत मातेश्वरी कॉलोनी में पहाड़ी के पीछे भैरूं घाटी में भूमिगत केबल डालने के लिए खुदाई की जा रही थी। खुदाई गौरव पथ के पास पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए जेसीबी मशीन रुकवा दी।

सूचना पर विद्युत विभाग के बाघोली कनिष्ठ अभियंता सरजीत ढाका, भींवाराम सैनी और ठेकेदार जाकिर मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइश की।

सड़क और नालियां टूटने की चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि खुदाई के दौरान गौरव पथ और नालियां क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित होगा। समय पर मरम्मत नहीं होने की स्थिति में नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने की समस्या भी पैदा हो सकती है। ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में मकानों के सामने से 33 केवी की भूमिगत बिजली लाइन डालने के बजाय दूसरी ओर स्थित घाटी से लाइन निकालने की मांग की।

विद्युत विभाग ने दिया मरम्मत का आश्वासन

कनिष्ठ अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि खुदाई के दौरान गौरव पथ के क्षतिग्रस्त होने पर विभाग की ओर से उसकी मरम्मत करवाई जाएगी। हालांकि ग्रामीण बिजली लाइन का मार्ग बदलने की मांग पर कायम रहे। सरपंच राकेश मीणा ने बताया कि वे फिलहाल कस्बे से बाहर हैं। रविवार को मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet