खाटूश्यामजी में मेले के दौरान भोजनलाय में लगी थी आग:लापरवाही का केस दर्ज; आग बुझाने के यंत्रों के बिना काम में लिया घरेलू सिलेंडर
खाटूश्यामजी में मेले के दौरान भोजनलाय में लगी थी आग:लापरवाही का केस दर्ज; आग बुझाने के यंत्रों के बिना काम में लिया घरेलू सिलेंडर
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी में नंद भोजनालय में आग लगने के मामले में शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भोजनालय में आग बुझाने वाले यंत्रों के बिना गैस सिलेंडर काम में लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, खाटूश्यामजी में चल रहे श्याम बाबा जन्मोत्सव और देवउठनी एकादशी मेले के दौरान गुरुवार को देर रात नंद भोजनालय में आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भोजनालय बंद था। भोजनालय में आग लगने की घटना के बाद पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
संचालक के पास मिले 8 घरेलू गैस सिलेंडर
असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 19 नवंबर की रात करीब 3:05 बजे नंद भोजनालय में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पूछताछ में नंद भोजनालय के संचालक के पास 8 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। वहीं पास में स्थित वाव श्याम कैफे के संचालकों स्टेफ्फी जैन और अभिषेक यादव के पास 7 घरेलू गैस सिलेंडर मिले।
गैस सिलेंडर का यूज कर आमजन की जान खतरे में डाली
रिपोर्ट के मुताबिक, घनी आबादी, मंदिर एग्जिट मार्ग और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले भीड़भाड़ क्षेत्र में बिना अग्निशामक यंत्रों के बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर का उपयोग कर आमजन की जान जोखिम में डाली गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 285, 287 और 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह को सौंपी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2559615

