[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ के नाहरसिंघानी में किसान की मौत का मामला:प्रशासन से वार्ता का बाद धरना समाप्त, 8 लाख रुपए की मदद और संविदा नौकरी देने पर सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ के नाहरसिंघानी में किसान की मौत का मामला:प्रशासन से वार्ता का बाद धरना समाप्त, 8 लाख रुपए की मदद और संविदा नौकरी देने पर सहमति

नवलगढ़ के नाहरसिंघानी में किसान की मौत का मामला:प्रशासन से वार्ता का बाद धरना समाप्त, 8 लाख रुपए की मदद और संविदा नौकरी देने पर सहमति

नवलगढ़ : नवलगढ़ के नाहरसिंघानी में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का धरना शनिवार को खत्म हो गया। मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजन शव लेने को राजी हो गए। प्रशासन के साथ हुई बातचीत में मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपए की सरकारी सहायता और एक आश्रित को संविदा पर नौकरी देने पर सहमति बनी।

शनिवार को धरना जारी रहने के दौरान निवर्तमान प्रधान दिनेश सुंडा धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम प्रांजल कंवर और डीएसपी सुगनसिंह भी मौके पर पहुंचे। दिनेश सुंडा ने बताया-अधिकारियों और परिजनों के बीच बातचीत के बाद सहायता और नौकरी देने पर सहमति बनी। दिनेश सुंडा ने अपनी ओर से 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। ग्रामीणों ने भी सहयोग राशि जुटाकर परिजनों को देने की बात कही।

पहले एक करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की रखी थी मांग

इससे पहले ग्रामीणों ने परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, एक आश्रित को सरकारी नौकरी और विद्युत निगम के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने परिवार को सभी सरकारी सहायता तत्काल देने की मांग भी रखी थी। इस दौरान विकास खीचड़, सरपंच प्रतिनिधि मनोज महला और राजेंद्र फौजी मौजूद रहे।

बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं सुधारे ढीले तार, लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली लाइन के ढीले तारों को दुरुस्त कराने के लिए विद्युत निगम को कई बार अवगत करवाया गया था, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने इसी लापरवाही को हादसे का कारण बताया। मृतक के भाई चंद्रभान ने पुलिस को दी रिपोर्ट में विद्युत निगम की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है।

पेड़ की छंटाई करते समय करंट की चपेट में आया था किसान

बता दें कि गुरुवार शाम नाहरसिंघानी निवासी सुमेश (44) पुत्र बालूराम जाट अपने खेत में पेड़ की छंटाई कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet