रविवार को 1180 बूथों पर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक, जिले के 3.24 लाख बच्चों का लक्ष्य
रविवार को 1180 बूथों पर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक, जिले के 3.24 लाख बच्चों का लक्ष्य
चूरू : जिले में रविवार, 22 नवंबर को उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिलेभर में 1180 बूथ बनाए गए हैं, जहां पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। चिकित्सा विभाग ने अभियान के तहत 3 लाख 24 हजार 848 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि भारत वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। देश में पिछले कई वर्षों से पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पड़ोसी देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो वायरस की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी है। भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अभियान के दौरान दवा पिलाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों और घुमंतू समुदायों के बच्चों तक भी पोलियो की खुराक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आरसीएचओ डॉ. शशांक चौधरी ने बताया कि 22 नवंबर को निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाएंगे। गाड़िया लोहार, पत्थर का काम करने वाले परिवारों, गृह निर्माण श्रमिकों और ईंट-भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर अभियान की निगरानी करने तथा शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2559786

