[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोलियो से बचाव के लिए आज से तीन दिवसीय अभियान, सीकर में 3.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पोलियो से बचाव के लिए आज से तीन दिवसीय अभियान, सीकर में 3.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

22 नवंबर को बूथों पर टीकाकरण, 23 और 24 नवंबर को घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें

सीकर : जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान रविवार से शुरू होगा। अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के 3 लाख 12 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों से बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने की अपील की गई।

श्री कल्याण अस्पताल से सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया एवं डॉ. देवेंद्र दाधीच ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जीएनएम, बीएससी नर्सिंग एवं एएनएमटीसी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थी पोलियो की खुराक पिलानी है, बच्चों को पोलियो से बचाना है जैसे नारे लगाते हुए कल्याण सर्किल, तापड़िया बगीची और श्रमदान मार्ग से होते हुए वापस अस्पताल पहुंचे। रैली के दौरान बैनर और पोस्टर के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।

सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। अभियान के पहले दिन 22 नवंबर को जिलेभर के पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगे।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि अभियान के लिए जिले में 3,244 दो सदस्यीय बूथ स्थापित किए गए हैं। घर-घर भ्रमण के लिए भी 3,244 टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा 48 ट्रांजिट टीमें और 14 मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। अभियान के संचालन के लिए 100 वैक्सीन डिपो, 342 सुपरवाइजर, 187 सेक्टर अधिकारी और 13 जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अभियान में कुल 6,954 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

डॉ. सिंह ने बताया कि जिले की अनुमानित जनसंख्या 31 लाख 92 हजार 886 है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान की निगरानी और प्रभावी संचालन के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को जोनल और नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चिकित्सा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा से वंचित न रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet