कोचिंग से घर आने को निकली युवती लापता:घर से बिना बताए निकली लड़की, भाई को परिचित युवक पर शक
कोचिंग से घर आने को निकली युवती लापता:घर से बिना बताए निकली लड़की, भाई को परिचित युवक पर शक
सीकर : सीकर में दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। एक युवती कोचिंग गई थी, वहां से घर आने के लिए निकल गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। दूसरे मामले में युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। 18 साल की युवती के लापता होने के मामले में उसकी मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी कोचिंग में पढ़ाई करती है। 19 नवंबर को कोचिंग गई थी। टाइम पूरा होने के बाद कोचिंग से घर आने को निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आई।
कोचिंग के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बेटी 12:45 पर ही कोचिंग से निकल गई थी। अब पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की तलाश कर रही है। 19 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बहन 19 नवंबर की सुबह घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। भाई ने एक परिचित युवक पर बहन को लेकर जाने का शक जताया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2559614

