[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर जिला-परिषद चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की बाड़ाबंदी:रिसॉर्ट में पूल पार्टी करते दिखे सदस्य; जिला प्रमुख-प्रधान वाले चुनाव के दिन आएंगे सभी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर जिला-परिषद चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की बाड़ाबंदी:रिसॉर्ट में पूल पार्टी करते दिखे सदस्य; जिला प्रमुख-प्रधान वाले चुनाव के दिन आएंगे सभी

सीकर जिला-परिषद चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की बाड़ाबंदी:रिसॉर्ट में पूल पार्टी करते दिखे सदस्य; जिला प्रमुख-प्रधान वाले चुनाव के दिन आएंगे सभी

सीकर : सीकर में शुक्रवार को जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद एक बार फिर बाड़ाबंदी शुरू हो गई है। जीत दर्ज करने वाले सदस्यों को अब जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव वाले दिन ही बाड़ाबंदी से बाहर लाया जाएगा। सीकर जिला परिषद में जीतने वाले कांग्रेस के करीब एक दर्जन सदस्यों को जयपुर-दिल्ली रोड स्थित एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है।

यहां पूल पार्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमें जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 से निर्वाचित सदस्य मुकेश खोखर पाइप से पूल में पानी डालते नजर आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार सैनी सहित कई प्रत्याशी और पदाधिकारी पूल में नहाते दिख रहे हैं।

सीकर के नवनिर्वाचित सदस्यों का बाड़ाबंदी के दौरान पूल पार्टी का वीडियो सामने आया।
सीकर के नवनिर्वाचित सदस्यों का बाड़ाबंदी के दौरान पूल पार्टी का वीडियो सामने आया।

डोटासरा के भी रिसॉर्ट पहुंचने की संभावना

जानकारी के अनुसार, आज(शनिवार) शाम पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी रिसॉर्ट पहुंचकर जीते हुए सदस्यों से मुलाकात कर सकते हैं। जिला प्रमुख के चुनाव से पहले एक बार फिर बाड़ाबंदी की जगह बदले जाने की संभावना है। इसके तहत सभी जिला परिषद सदस्यों को जिला प्रमुख के चुनाव वाले दिन ही बाहर लाया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने संभाली पंचायत समिति सदस्यों की जिम्मेदारी

सीकर की पंचायत समितियों में निर्वाचित सदस्यों की बाड़ाबंदी की जिम्मेदारी उनके विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने संभाली है। पंचायत समिति के सदस्यों को प्रधान के चुनाव वाले दिन ही बाड़ाबंदी से बाहर लाया जाएगा। इस तरह जिला परिषद और पंचायत समितियों के विजयी सदस्य अपने-अपने चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक बाड़ाबंदी में रहेंगे।

डोटासरा ने आज दोपहर 1 बजे के आसपास सीकर में पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह के आवास पर जाकर करीब 10 से 15 मिनट तक बातचीत की।
डोटासरा ने आज दोपहर 1 बजे के आसपास सीकर में पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह के आवास पर जाकर करीब 10 से 15 मिनट तक बातचीत की।

जिला प्रमुख का नाम सभी की सहमति से होगा फाइनल

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आज दोपहर 1 बजे के आसपास सीकर में पूर्व पीसीसी चीफ नारायण सिंह के आवास पर जाकर करीब 10 से 15 मिनट तक बातचीत की। सीकर में सभी की सहमति से ही जिला प्रमुख का नाम फाइनल होगा।

डोटासरा ने कहा कि सीकर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा अपने परिवार के किसी भी सदस्य को चुनाव नहीं जितवा सके।
डोटासरा ने कहा कि सीकर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा अपने परिवार के किसी भी सदस्य को चुनाव नहीं जितवा सके।

लोगों का बीजेपी से उठ चुका विश्वास

सीकर में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीकर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा अपने परिवार के किसी भी सदस्य को चुनाव नहीं जितवा सके। पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती और सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर भी अपने एरिया की पंचायत समिति में बोर्ड नहीं बना सके। इसका साफ संदेश यही है कि अब लोगों का विश्वास बीजेपी से उठ चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet