तातीजा में नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान:ग्रामीणों ने 31 किलो की माला पहनाई; आपसी सहयोग से गांव का विकास होगा
तातीजा में नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान:ग्रामीणों ने 31 किलो की माला पहनाई; आपसी सहयोग से गांव का विकास होगा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा ग्राम पंचायत में शनिवार को बाबा भैया मंदिर में नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष कसाना ने की। गोठड़ा सरपंच हरिराम गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में आशलवास सरपंच कविता देवी, टिब्बा सरपंच मूर्ति देवी, गुनीनीचा सरपंच झिमला देवी, दुधवा सरपंच राजेश खटाना और रवा सरपंच रीना देवी शामिल रहे।
सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को 31 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।हरिराम गुर्जर ने कहा कि गांवों के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को जनता ने भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए सभी को आपसी सहयोग से गांवों के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के कामों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम में बनवारी लाल, महेश, पूर्व सरपंच लीलाधर, पवन, जितेंद्र, संदीप, सुरेंद्र मैनेजर, मोहनलाल सेन, राधेश्याम शर्मा, विष्णु, रामकुमार गुवारिया, गिरधारी लाल गुवारिया, जगदीश सेन, मुंशी मेघवाल, जगदीश मास्टर, नवीन बाजाड़, बिरजू राम, सरदाराराम, सुभाष तुन्दवाल, सुमित्रा देवी, शारदा देवी, बली देवी, संतोष देवी और सरोज देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559566
