कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल:शादी समारोह में जा रहे थे; गाड़ाखेड़ा के पास हादसा
कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल:शादी समारोह में जा रहे थे; गाड़ाखेड़ा के पास हादसा
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के गाड़ाखेड़ा के पास देर रात वैगनआर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।
ग्रामीण संजय भूरिया ने बताया कि माकड़ो निवासी दिवेश (17) पुत्र अमीचंद, अनिल (19) पुत्र विजय सिंह और तनुज (18) पुत्र कमलेश कुमार बाइक से अपने गांव माकड़ो से चिड़ावा के अडूका गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ाखेड़ा से लालचौक के बीच उनकी बाइक की वैगनआर कार से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए।
झुंझुनूं में दिवेश को मृत घोषित किया
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को चिड़ावा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झुंझुनूं रेफर किया गया। झुंझुनूं में डॉक्टरों ने दिवेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत के चलते अनिल और तनुज को जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। दिवेश, अनिल और तनुज पढ़ाई करते हैं। दिवेश के पिता अमीचंद मजदूरी करते हैं।
पुलिस ने किया मौका मुआयना
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे में बाइक और वैगनआर कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2558971
