[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिद्धमुख पंचायत समिति में कांग्रेस का एकतरफा प्रदर्शन, 15 में से 13 वार्डों पर जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिद्धमुख

सिद्धमुख पंचायत समिति में कांग्रेस का एकतरफा प्रदर्शन, 15 में से 13 वार्डों पर जीत

भाजपा और निर्दलीय को मिली एक-एक सीट, सभी वार्डों के परिणाम घोषित

सिद्धमुख : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सिद्धमुख के सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि सिद्धमुख पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के करतार सिंह, वार्ड 2 से राम कुमार, वार्ड 3 से मांगे राम, वार्ड 4 से जयसिंह, वार्ड 5 से बाला महला, वार्ड 6 से भूप सिंह, वार्ड 7 से रीना कुमारी, वार्ड 8 से रेखा और वार्ड 9 से प्रियंका नायक निर्वाचित हुईं।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 10 से निर्दलीय मांगे राम जांगिड़, वार्ड 11 से भाजपा की मंजू कंवर, वार्ड 12 से कांग्रेस के रामनिवास, वार्ड 13 से कमलेश, वार्ड 14 से सरोज और वार्ड 15 से जयप्रकाश ने जीत दर्ज की। इस प्रकार सिद्धमुख पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में कांग्रेस ने 13, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet