चूरू पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 15 में से 11 वार्डों पर दर्ज की जीत
भाजपा को मिली चार सीटें, सभी वार्डों के परिणाम घोषित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत चूरू पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि पंचायत समिति चूरू के वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के प्यारेलाल, वार्ड 2 से भाजपा के मूला राम कस्वां, वार्ड 3 से कांग्रेस की पूजा, वार्ड 4 से राधेश्याम, वार्ड 5 से नरेंद्र कुमार, वार्ड 6 से मीरा, वार्ड 7 से संगीता, वार्ड 8 से छोटू देवी और वार्ड 9 से कैलाश कुमार निर्वाचित हुए।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 10 से भाजपा की विद्या देवी, वार्ड 11 से अनिता तंवर, वार्ड 12 से कांग्रेस के राकेश कुमार, वार्ड 13 से मनोज कुमार, वार्ड 14 से सुशीला और वार्ड 15 से नरेश कुमार ने जीत दर्ज की। इस प्रकार चूरू पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में कांग्रेस ने 11 और भाजपा ने 4 सीटों पर जीत हासिल की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2556790
