[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू उत्तर पंचायत समिति के 15 वार्डों के परिणाम घोषित, भाजपा ने 13 सीटों पर दर्ज की जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू उत्तर पंचायत समिति के 15 वार्डों के परिणाम घोषित, भाजपा ने 13 सीटों पर दर्ज की जीत

कांग्रेस को एक और आरएलपी को मिली एक सीट, राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण संपन्न हुई मतगणना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि चूरू उत्तर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से भाजपा की कविता कंवर, वार्ड 2 से विक्रम सिंह, वार्ड 3 से भंवर लाल, वार्ड 4 से निर्मला, वार्ड 5 से आदू राम, वार्ड 6 से किरण, वार्ड 8 से ज्योति कंवर, वार्ड 9 से रणधीर सिंह, वार्ड 10 से संतोष कंवर, वार्ड 11 से सुभाष जांगिड़, वार्ड 13 से सरोज, वार्ड 14 से रघुवीर और वार्ड 15 से सत्यनारायण निर्वाचित हुए।

वहीं वार्ड संख्या 7 से आरएलपी की इमरती और वार्ड 12 से कांग्रेस की अनिता देवी ने जीत दर्ज की। इस प्रकार पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में भाजपा को 13, आरएलपी और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet