983 मतों की रिकॉर्ड जीत के बाद सरपंच सोनल कड़वासरा ने संभाला पदभार
कोदेसर पंचायत में विकास का खाका तैयार, स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी के लिए एक-दो दिन में शुरू होगा सर्वे; बच्चों के लिए बनेगी निःशुल्क पुस्तकालय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : ग्राम पंचायत कोदेसर की नवनिर्वाचित सरपंच सोनल कड़वासरा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सरपंच, उपसरपंच और सभी नवनिर्वाचित पंचों का लड्डुओं से तोलकर तथा मालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच सोनल कड़वासरा ने ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पंचायत में बिना किसी भेदभाव के सभी के कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे।

983 मतों की जीत के बाद विकास का संकल्प
सरपंच प्रतिनिधि अविनाश महला ने कहा कि ग्रामीणों ने 983 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दिलाकर जो विश्वास जताया है, उसके अनुरूप पंचायत में विकास कार्य करवाकर कोदेसर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान किए गए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
पंचायत के बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए आगामी एक-दो दिनों में टीम बुलाकर सर्वे करवाया जाएगा। उनका प्रयास है कि जल्द ही पंचायत की सभी गलियां रोशनी से जगमगाएं और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो।

राजकीय विद्यालय में बनेगी निःशुल्क पुस्तकालय
अविनाश महला ने बताया कि उनके दस प्रमुख संकल्पों में बच्चों के लिए निःशुल्क पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करवाना भी शामिल है। पंचायत के सभी बच्चों को शांत और बेहतर वातावरण में पढ़ाई का अवसर देना प्राथमिकता है। इस संबंध में राजकीय विद्यालय में चर्चा की गई, लेकिन फिलहाल पुस्तकालय के लिए उपयुक्त कक्षा-कक्ष उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए क्षेत्रीय विधायक और सांसद से वार्ता की जाएगी। प्रयास रहेगा कि विद्यालय में पुस्तकालय के लिए अलग कमरे का निर्माण करवाकर बच्चों को निःशुल्क पुस्तकालय की सुविधा दी जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के बेहतर अवसर मिल सकें।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच सोनल कड़वासरा और सरपंच प्रतिनिधि अविनाश महला ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। नई पंचायत ने विकास के नए संकल्पों और उम्मीदों के साथ कार्यभार संभाला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556777


