उपकारागृह रतनगढ़ में बंदियों से रूबरू हुईं डीएलएसए सचिव, कानूनी सहायता और सुविधाओं का लिया जायजा
चिकित्सा, भोजन, बैरकों और सीसीटीवी व्यवस्था का किया निरीक्षण, कहा- अधिवक्ता के अभाव में कोई बंदी कानूनी अधिकारों से वंचित न रहे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, चूरू के निर्देशन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने उपकारागृह रतनगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जेल में उपलब्ध सुविधाओं तथा कानूनी सहायता की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव कांवत ने बंदियों के प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्ताओं और उनके द्वारा की जा रही पैरवी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताते हुए कहा कि पात्र बंदियों को नियमानुसार निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जा सकता है। सजायाफ्ता बंदियों को अपील प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक कानूनी जानकारी भी दी गई।
उन्होंने बंदियों को उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सामग्री के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
सचिव ने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बंदी अधिवक्ता के अभाव में अपने कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं रहे। आवश्यकता होने पर पात्र बंदियों को नियमानुसार विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें न्याय प्राप्त करने में परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान बंदियों के अधिकारों, विधिक सहायता और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556777

