[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-खाटूश्यामजी में रात ढाई बजे तक हुई आतिशबाजी:बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले जमकर चले पटाखे; श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर-खाटूश्यामजी में रात ढाई बजे तक हुई आतिशबाजी:बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले जमकर चले पटाखे; श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

सीकर-खाटूश्यामजी में रात ढाई बजे तक हुई आतिशबाजी:बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले जमकर चले पटाखे; श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

खाटूश्यामजी : सीकर जिले में धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले गुरुवार रात तोरण द्वार पर जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने पटाखे जलाकर रात ढाई बजे तक जश्न मनाया। तोरण द्वार पर संभावित आतिशबाजी को देखते हुए पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई थी। यहां पुलिस जवान और निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे।

आज एकादशी पर छप्पन भोग, तीन दिन रहेगी भारी भीड़

बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर आज मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। एकादशी पर बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। भक्त केक का भोग भी अर्पित करेंगे। बाबा श्याम के जन्मोत्सव के चलते मंदिर पूरी रात दर्शनों के लिए खुला रहेगा। शनिवार और रविवार को वीकेंड के चलते लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए इन दोनों दिन मंदिर रातभर खुला रखा जा सकता है।

अब देखिए ये फोटोज…

युवक ने एक पैकेट में रखे पटाखों को एक साथ फोड़ा।
युवक ने एक पैकेट में रखे पटाखों को एक साथ फोड़ा।
बीच सड़क युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
बीच सड़क युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
बाबा श्याम के भक्त देर रात तक आतिशबाजी करते रहे।
बाबा श्याम के भक्त देर रात तक आतिशबाजी करते रहे।
तोरण द्वार पर रात 2:30 बजे तक आतिशबाजी हुई।
तोरण द्वार पर रात 2:30 बजे तक आतिशबाजी हुई।
कोलकाता के फूलों से जन्मोत्सव पर बाबा का श्रृंगार किया गया।
कोलकाता के फूलों से जन्मोत्सव पर बाबा का श्रृंगार किया गया।
बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसके चलते 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसके चलते 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

वृंदावन थीम पर सजा मंदिर, 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

जन्मोत्सव के लिए इस बार मंदिर को वृंदावन थीम पर सजाया गया है। सजावट में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके विभिन्न अवतारों को दर्शाया गया है। बेंगलुरु और कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में करीब 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet