[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भिंटेरा में सरपंच प्रत्याशी और प्रतिद्वंदी आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मारपीट के मुकदमे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भिंटेरा में सरपंच प्रत्याशी और प्रतिद्वंदी आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मारपीट के मुकदमे

भिंटेरा में सरपंच प्रत्याशी और प्रतिद्वंदी आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मारपीट के मुकदमे

खेतड़ी : ग्राम पंचायत भिंटेरा में चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच पद के प्रत्याशी और प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और हमला करने के आरोप लगाते हुए खेतड़ीनगर थाने में परस्पर मामले दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार खोल की ढाणी तन श्यामपुरा निवासी शिवलाल ने रिपोर्ट दी कि वह भिंटेरा ग्राम पंचायत से सरपंच पद का प्रत्याशी था। आरोप है कि मतदान के दौरान बूथ संख्या 56 व 7 पर सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों की ओर से फर्जी मतदान किया जा रहा था। उनके एजेंट ने इसका विरोध किया तो जोगेंद्र सिंह ने उसके बेटे श्रवण कुमार की कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे। बीचबचाव करने आए राजू योगी और बबलू कुमावत के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई।

पुलिस ने शिवलाल की रिपोर्ट पर जोगेंद्र सिंह, राहुल और कपिल खटाना सहित 18 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष के भिंटेरा निवासी जोगेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह भी ग्राम पंचायत भिंटेरा से सरपंच पद का प्रत्याशी था। मतदान के दौरान वह मतदान केंद्र से करीब 200 मीटर दूर रघुवीर गुर्जर के मकान के सामने कुर्सी लगाकर बैठा था। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर सड़क पर गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचने पर श्रवण, शिवकुमार और बादशाह महेश कुमार गुर्जर के साथ गाली-गलौज कर रहे थे।

जोगेंद्र सिंह का आरोप है कि विरोध करने पर महेश कुमार के सिर पर ईंट से हमला किया गया तथा उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में श्रवण, शिवकुमार, बादशाह सहित 13 नामजद लोगों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस दोनों पक्षों की ओर से दर्ज परस्पर मामलों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले को लेकर गांव में चुनावी विवाद की चर्चा बनी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet