राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकार मोहम्मद अली पठान का सम्मान
लायंस क्लब चूरू ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को सराहा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर लायंस क्लब चूरू की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जनमानस शेखावाटी न्यूज़ के ब्यूरो चीफ चूरू पत्रकार मोहम्मद अली पठान को सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी भूमिका की सराहना की।
समारोह में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा एडवोकेट, सचिव लायन महेंद्र कुमार धानुका, कोषाध्यक्ष लायन राजीव चाहर, लायन सुनील रंजन टकनेत, लायन आबिद खान, लायन शैलेंद्र माथुर, डॉ. एस.एम. शर्मा और लायन मोहम्मद अल्ताफ भिश्ती सहित अन्य पदाधिकारियों ने पठान को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम आयोजक लायन रामचंद्र निराणिया ने अतिथियों और पत्रकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में पत्रकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। समारोह का संचालन लायन चंद्रप्रकाश खत्री ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549225


