चलती कार में आग लगी, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई:दमकल पहुंचने तक गाड़ी जलकर राख; ग्रामीणों ने स्थायी व्यवस्था की मांग की
चलती कार में आग लगी, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई:दमकल पहुंचने तक गाड़ी जलकर राख; ग्रामीणों ने स्थायी व्यवस्था की मांग की
चूरू : चूरू जिले के साहवा में टिडियासर सड़क मार्ग पर गौशाला के पास एक गाड़ी में आग लग गई। ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी की जान नहीं गई। आग लगने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग फैल गई। साहवा नगरपालिका में दमकल नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
गौशाला के पानी के टैंकर, जेसीबी मशीन और पुलिस की मदद से आग बुझाई गई। सूचना मिलने पर तारानगर से दमकल पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने साहवा नगरपालिका में दमकल की गाड़ी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से साहवा में दमकल की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549140


