नीमकाथाना में भाजपा ने प्रत्याशियों को रिसोर्ट में रखा:महिला प्रत्याशियों ने भजन-कीर्तन गाए, नतीजों के बाद विजेताओं को शिफ्ट करेंगे
नीमकाथाना में भाजपा ने प्रत्याशियों को रिसोर्ट में रखा:महिला प्रत्याशियों ने भजन-कीर्तन गाए, नतीजों के बाद विजेताओं को शिफ्ट करेंगे
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायत चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। भाजपा ने नीमकाथाना और पाटन पंचायत समिति के प्रत्याशियों को अलग-अलग रिसोर्ट में रखा है।
सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के निर्देश पर भाजपा नेताओं ने नीमकाथाना पंचायत समिति के 27 और पाटन पंचायत समिति के 19 प्रत्याशियों को रिसोर्ट में शिफ्ट किया है। 20 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता सदस्यों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी है। बाड़ाबंदी में शामिल महिला प्रत्याशियों की दिनचर्या भजन-कीर्तन और घूमने-फिरने के बीच गुजर रही है।
कांग्रेस ने भी की प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी
इधर, कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों को बाड़ाबंदी में रखा है, ताकि चुनाव परिणाम आने तक सभी एकजुट रहें और किसी तरह की राजनीतिक सेंधमारी की आशंका न रहे। दोनों पार्टियों ने जिला परिषद और पंचायत समिति प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी अलग-अलग रखी है। चुनाव परिणाम से पहले भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने सदस्यों को एकजुट रखने में जुटी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549106

