32 साल की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर रेप:सीकर में आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया,अब धमकी दे रहा
32 साल की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर रेप:सीकर में आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया,अब धमकी दे रहा
सीकर : सीकर में 32 साल की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप किया। अब महिला को आरोपी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आज से करीब 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवक से बातचीत होना शुरू हुई थी। युवक ने दोस्ती कर महिला को मिलने के लिए बुलाया।
इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ रेप किया। जब महिला के द्वारा इसका विरोध किया गया तो आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी करेगा। आरोपी ने महिला को विश्वास को लेने के लिए उसकी मांग में सिंदूर भी भर दी।
महिला के विरोध पर शादी का झांसा दिया
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे कहा कि वो कमाने के लिए विदेश जा रहा है। इसके बाद आरोपी युवक नौकरी करने विदेश चला गया। वहां से वापस लौटने के बाद एक बार फिर वह महिला के साथ रेप करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने फिर से उसे शादी का झांसा दिया।
लिव-इन-रिलेशनशिप का कहकर शादी से मना कर दिया
बार-बार शादी का कहने पर आरोपी ने महिला से लिव-इन-रिलेशनशिप के डॉक्यूमेंट तैयार करवाने की बात कही। इसके बाद आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549034

