कांग्रेस ने पंचायत समिति प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की:पीसीसी उपाध्यक्ष मंडेलिया के नेतृत्व में बस से प्रशिक्षण शिविर में भेजा
कांग्रेस ने पंचायत समिति प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की:पीसीसी उपाध्यक्ष मंडेलिया के नेतृत्व में बस से प्रशिक्षण शिविर में भेजा
चूरू : चूरू में पंचायत समिति चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए उनकी बाड़ाबंदी शुरू की है। बुधवार शाम पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में प्रत्याशियों को रतनगढ़ के मंडेलिया फार्म हाउस भेजा गया। चूरू स्थित मंडेलिया हाउस के शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी जुटे। इसके बाद उन्हें बस से प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना किया गया।
शिविर में चुनाव नतीजों के बाद की स्थिति, संगठन के बीच तालमेल और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव पर चर्चा होने की संभावना है।पंचायतराज चुनाव में मतदान के बाद जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस, दोनों दल अपने समर्थित प्रत्याशियों के संपर्क में हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2549120


