किले के पास राघवेंद्र सिंह डूंडलोद की मौजूदगी में बैठक:डूंडलोद में शहरवासियों ने नगरपालिका बैठक के हंगामे का विरोध किया
किले के पास राघवेंद्र सिंह डूंडलोद की मौजूदगी में बैठक:डूंडलोद में शहरवासियों ने नगरपालिका बैठक के हंगामे का विरोध किया
डूंडलोद : डूंडलोद नगरपालिका की पहली बोर्ड बैठक में सोमवार को हुए हंगामे और किले की सजावट को लेकर लगाए गए आरोपों के विरोध में बुधवार को शहरवासियों की बैठक हुई। राघवेंद्र सिंह डूंडलोद की मौजूदगी में किले के पास आयोजित बैठक में सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक में नगरपालिका बोर्ड बैठक के दौरान हुए घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षदों के व्यवहार की निंदा की गई।
बोर्ड बैठक में सभी शहरवासियों को शामिल करने की मांग
बैठक में शहरवासियों ने कहा कि नगरपालिका की बैठक में अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी, पार्षदों और संबंधित कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को शामिल किया जाता है, तो शहर के सभी लोगों को भी इसमें शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए।
किले की सजावट के आरोपों पर दी सफाई
राघवेंद्र सिंह डूंडलोद ने कहा कि नगरपालिका बोर्ड बैठक में कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने डूंडलोद गढ़ की सजावट का मुद्दा उठाते हुए पूछा था कि नगरपालिका ने किले के अंदर कहां सजावट करवाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किले के बाहर की दीवार पर चौक की सजावट के लिए कुछ लाइटें लगाई गई हैं, जबकि किले के अंदर नगरपालिका की ओर से कोई सजावट नहीं करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। यदि कांग्रेस पार्षदों के पास आरोपों से जुड़े प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। बिना प्रमाण आरोप लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर मुद्दे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है।
उपाध्यक्ष पति को धमकी देने के आरोपों को नकारा
राघवेंद्र सिंह ने उपाध्यक्ष पति आफताब को धमकी देने के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी थी। उनके अनुसार, सफाई कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच और विवाद की स्थिति बन रही थी। ऐसे में उन्होंने फोन कर समझाइश दी थी कि सफाई कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करवाएं, अन्यथा कर्मचारी बीच में ही काम छोड़ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी थाने जा रहे थे। उन्हें रोकने और विवाद को शांत करने के उद्देश्य से फोन किया गया था। बैठक में मौजूद शहरवासियों ने नगरपालिका की पहली बोर्ड बैठक में हुए हंगामे पर नाराजगी जताते हुए पूरे घटनाक्रम की निंदा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2548972
