बिजली विभाग के कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज की बेटी की शादी में भरा भात
एईएन अजितपाल सिंह और स्टाफ ने घर पहुंचकर दिए 21 हजार रुपए व चुनरी, सामाजिक समरसता और अपनत्व की पेश की मिसाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए विद्युत विभाग बिसाऊ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज की बेटी की शादी में भात भरकर परिवार को आर्थिक सहयोग दिया। विभाग के एईएन अजितपाल सिंह, समस्त स्टाफ और एफआरटीसी ठेकेदार श्रवण कुमार ने बेटी के घर पहुंचकर 21 हजार रुपए नकद भेंट किए और चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।
जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग में सफाई कार्य करने वाली वाल्मीकि समाज की बेटी ने अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देते हुए सहयोग की अपील की थी। इस पर एईएन अजितपाल सिंह ने विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदार श्रवण कुमार के साथ मिलकर परिवार की मदद करने का निर्णय लिया। सभी ने एकजुट होकर विवाह समारोह में पहुंचकर पारिवारिक रीति के अनुसार भात भरा।
इस पहल से विवाह वाले परिवार को आर्थिक संबल मिला। बेटी के माता-पिता ने सहयोग के लिए एईएन अजितपाल सिंह, विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारियों और ठेकेदार श्रवण कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से परिवार को बड़ी राहत मिली और सम्मान का अनुभव हुआ।
विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की इस पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। इस सहयोग को सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवीय रिश्तों की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549225


