झुंझुनूं : ईदुलजुहा 29 को, ईदगाह में नमाज सुबह सवा 7 बजे
ईदुलजुहा 29 को, ईदगाह में नमाज सुबह सवा 7 बजे
झुंझुनूं : अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान कर देने की याद में मनाए जाने वाला ईदुलजुहा 29 जून को मनाया जाएगा। ईदगाह में ईदुलजुहा की नमाज सुबह सवा सात बजे शहरकाजी शफीउल्लाह सिद्दीकी अदा कराएंगे। शहरकाजी शफीउल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि ईदगाह कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से ईदुलजुहा की नमाज का समय सुबह सवा सात बजे तय किया गया। बैठक में कमेटी अध्यक्ष खादिम हुसैन खोखर, सचिव इमामुद्दीन भाटी, कोषाध्यक्ष इकबाल मलवान, उपाध्यक्ष तौफीक पठान, (उपाध्यक्ष) जाफर तेली, यूनुस भाटी, जावेद इकबाल मौजूद थे। ईदुलजुहा नजदीक होने के साथ ही त्योहारी खरीदारी बढ़ गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036572


