सीकर में जेवरात-रुपए के साथ 18 साल की लड़की गायब:रात को घर में सोई थी, सुबह परिवार उठा तो चला पता; युवक पर जताया शक
सीकर में जेवरात-रुपए के साथ 18 साल की लड़की गायब:रात को घर में सोई थी, सुबह परिवार उठा तो चला पता; युवक पर जताया शक
सीकर : सीकर में एक 18 साल की लड़की के घर से जेवरात और रुपए लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात को घर में सोई थी, लेकिन सुबह परिवार के लोग उठे तो वह गायब मिली। घर से जेवरात और नकदी भी नहीं मिले। परिजनों ने एक युवक पर शक जताया है। परिवार ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
कॉलेज की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है लड़की
पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी वर्तमान में कॉलेज की फर्स्ट ईयर स्टूडेंट है। 15 नवंबर की रात करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए और बेटी भी अपने कमरे में चली गई थी। सुबह जब उठे तो देखा कि बेटी अपने कमरे में नहीं है। उसके बाद बेटी को घर में भी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। जब उसके मोबाइल पर कॉल किया गया तो मोबाइल भी बंद मिला।
घर पर रखे सामान की तलाशी ली तो 18 साल की युवती के डॉक्यूमेंट, 1.05 लाख रुपए, एक सोने का हार और एक अंगूठी भी गायब मिली। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए उसका मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी पुलिस को दी है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545979


