श्रीमाधोपुर मंडी के आढ़तियों ने व्यापार बंद किया:बुधवार से अनिश्चितकालीन बंद; मूंगफली की नीलामी पूरे परिसर में कराने की मांग
श्रीमाधोपुर मंडी के आढ़तियों ने व्यापार बंद किया:बुधवार से अनिश्चितकालीन बंद; मूंगफली की नीलामी पूरे परिसर में कराने की मांग
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी के कच्चे आढ़तियों ने बुधवार से अनिश्चितकाल के लिए व्यापार बंद रखने का फैसला किया है। वे पूरे मंडी परिसर में मूंगफली की नीलामी नहीं होने से नाराज हैं। क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन चौधरी और मंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि पूरे मंडी परिसर में नीलामी कराने की मांग कई बार मंडी प्रशासन से की गई, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया- खरीददार व्यापारी प्रशासन के निर्देश नहीं मान रहे हैं और आढ़तियों की मांग पर भी विचार नहीं कर रहे। इससे नियमित नीलामी व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
आढ़तियों का कहना है कि नीलामी ठीक से नहीं होने के कारण उनकी दुकानों पर मूंगफली बेचने आने वाले किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मंडी में नीलामी व्यवस्था ठीक होने तक नीलामी नहीं कराने का फैसला किया है। कच्चे आढ़तियों ने किसानों से कहा है कि वे 18 नवंबर से अगली सूचना तक मूंगफली समेत कृषि जिंसों की बिक्री के लिए माल लेकर मंडी न आएं। व्यापार बंद रहने से किसानों को उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545984


