[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर खाटू कस्बा ‘नो व्हीकल जोन’ रहेगा:कलेक्टर-एसपी ने बैठक में आतिशबाजी बैन के दिए निर्देश; कई स्पेशल‌ ट्रेनें भी चलेंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर खाटू कस्बा ‘नो व्हीकल जोन’ रहेगा:कलेक्टर-एसपी ने बैठक में आतिशबाजी बैन के दिए निर्देश; कई स्पेशल‌ ट्रेनें भी चलेंगी

खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर खाटू कस्बा 'नो व्हीकल जोन' रहेगा:कलेक्टर-एसपी ने बैठक में आतिशबाजी बैन के दिए निर्देश; कई स्पेशल‌ ट्रेनें भी चलेंगी

खाटूश्यामजी : विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तों के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर यह ट्रेन कुरूक्षेत्र, हिसार और दिल्ली सराय रोहिल्ला से अपडाउन करेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन के मुताबिक- एकादशी पर पैसेंजर लोड को देखते हुए जनरल कोच की ट्रेनें चलेगी।

PRO अमित सुदर्शन ने बताया- कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन नंबर 04745/04746 18 से 22 नवंबर तक 4 अपडाउन करेगी। ये ट्रेन कुरुक्षेत्र से रोजाना रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन फुलेरा से रोजाना सुबह 9:50 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 14 कोच, जनरल कैटेगरी के 12 कोच

ये ट्रेन रास्ते में कैथल, नरवाना, जींद, जुलाना, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। इस ट्रेन में जनरल कैटेगरी के 12 कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 कोच होंगे।

PRO अमित सुदर्शन के अनुसार- हिसार-रींगस-हिसार स्पेशल ट्रेन नंबर 04747/04748 19 से 22 नवंबर तक 4 ट्रिप करेगी। ये ट्रेन हिसार से रोजाना सुबह 9:55 बजे रवाना होकर शाम 4:30 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में रींगस से रोजाना शाम 5:50 बजे रवाना होकर रात 12:10 बजे हिसार पहुंचेगी।

ये ट्रेन रास्ते में हांसी, भवानी खेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। इस ट्रेन में जनरल कैटेगरी के 13 कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 कोच होंगे।

दिल्ली सराय रोहिल्ला-ढेहर का बालाजी (जयपुर) 18 नवंबर से

PRO अमित सुदर्शन ने बताया- दिल्ली सराय रोहिल्ला–ढेहर का बालाजी (जयपुर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04474/04473 18 से 20 नवंबर तक 3 ट्रिप करेगी। ये ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से रात 11:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे ढेहर का बालाजी (जयपुर) पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन ढेहर का बालाजी (जयपुर) से सुबह 6:50 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

ये ट्रेन रास्ते में दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस और चौमूं, सामोद स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। इस ट्रेन में जनरल कैटेगरी के 14 कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 कोच होंगे।

कलेक्टर-एसपी खाटू पहुंचे, बैठक ली

बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने मंगलवार को खाटूश्यामजी पहुंचकर मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस थाने में मंदिर कमेटी और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रशासन के प्रमुख निर्देश

नो-व्हीकल जोन और पार्किंग: भीड़ नियंत्रण के लिए खाटूश्यामजी कस्बे में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बाहरी वाहन केवल बावन बीघा और सांवलपुरा पार्किंग में ही खड़े होंगे।

आतिशबाजी पर रोक: सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र और कस्बे में आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगी। इसके लिए प्रशासन अलग स्थान तय करेगा।

सुगम दर्शन व सुरक्षा: कलेक्टर ने दर्शन मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग करने और पेयजल, सफाई, बिजली और चिकित्सा सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करने को कहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet