[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सरपंच की मौत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, स्टेट हाईवे-13 पर लगाया जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

पूर्व सरपंच की मौत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, स्टेट हाईवे-13 पर लगाया जाम

चुनावी रंजिश में मारपीट के बाद लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत का मामला, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग; पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

बबाई : खेतड़ी उपखंड की विजयनगर ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान हुई मारपीट में घायल पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को बबाई पंचायत समिति के संजयनगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने करमाड़ी के पास खेतड़ी-जयपुर मार्ग (स्टेट हाईवे-13) पर धरना देकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को विजयनगर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर पर्ची बनाने के लिए लगाए गए बूथ पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इसमें पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

मांगें पूरी होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े ग्रामीण

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक वारदात में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सड़क जाम के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

एएसपी पहुंचे खेतड़ी, विधायक ने भी की अधिकारियों से बात

घटना के बाद विजयनगर में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। झुंझुनूं एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत भी खेतड़ी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि मतदान जैसे लोकतांत्रिक अवसर पर इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

धरने में ये रहे मौजूद

धरने में पूर्व विधायक पूर्णमल सैनी, मनोज कुमार घुमरिया, सिंघाना पार्षद धर्मपाल सैनी, पूर्व पार्षद लीलाधर सैनी, राहुल सैनी, अशोक सैनी, बलवीर सिंह, राजपाल, महेंद्र, सत्येंद्र, दिनेश कुमार, शिव कुमार सैनी और श्रवण सैनी सहित सर्वसमाज के अनेक लोग मौजूद रहे। बाद में प्रदर्शनकारी खेतड़ी जिला अस्पताल पहुंचे और अपनी मांगें पूरी होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात दोहराई।

पूर्व सरपंच की मौत के बाद ग्रामीण धरने पर बैठे।
पूर्व सरपंच की मौत के बाद ग्रामीण धरने पर बैठे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet