[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोछोर में 20 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह:कुमावत सेवा समिति करेगी, दस्तावेज 30 नवंबर तक जमा होंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

कोछोर में 20 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह:कुमावत सेवा समिति करेगी, दस्तावेज 30 नवंबर तक जमा होंगे

कोछोर में 20 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह:कुमावत सेवा समिति करेगी, दस्तावेज 30 नवंबर तक जमा होंगे

रानोली : कुमावत सेवा समिति दांतारामगढ़ के तत्वावधान में 20 दिसंबर 2026 को ग्राम कोछोर में 14वां प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है। समारोह की तैयारियों और रूपरेखा पर ग्राम कोछोर के बाबा बनापुरी आश्रम में समाज के लोगों और युवाओं की बैठक हुई। इसमें आयोजन और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ चुन्नीलाल देहीवाल ने की। समिति अध्यक्ष नेमीचंद किरोड़ीवाल, युवा अध्यक्ष नवीन कुमार दक्ष, उपाध्यक्ष नागरमल देहीवाल, शिक्षाविद पीडी कुमावत और कोषाध्यक्ष भंवरलाल धुवारिया भी मौजूद रहे। समारोह में वर्ष 2026 में राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें नीट, आईआईटी-जेईई, नेट, स्लेट और क्लैट में चयनित लोग शामिल हैं।

वर्ष 2026 में राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों को भी सम्मान मिलेगा। 10वीं, 12वीं, स्नातक और अधिस्नातक परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों को चांदी के मेडल दिए जाएंगे। पंचायत और निकाय चुनाव जीतने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। पात्र प्रतिभाओं और समाज के लोगों को जरूरी दस्तावेज 30 नवंबर 2026 तक जमा कराने होंगे।

बैठक में श्याम पारमुवाल, चिरंजीलाल सिरसवा, भोलूराम दादरवाल, सांवरमल तूनवाल खाटू, नवनिर्वाचित सरपंच शंकरलाल मारवाल, मोहनपुरा सरपंच प्रतिनिधि कजोड़मल, बनवारीलाल देहीवाल, श्रवण घोड़ेला, मदनलाल, शंकरलाल दुधारिया, सोहन जेठीवाल, सांवरमल रामदेव बिवाल, गणेश कुमार बासनीवाल, रामचंद्र मारवाल, ताराचंद जेठीवाल, लालचंद किरोड़ीवाल, गोवर्धनलाल होदकास्या, मनोज निरानिया, आरसी देहीवाल और शिवराम जालिंद्रा सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet