[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बागोरा में पुष्पा सैनी ने दूसरी बार संभाली सरपंच की जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बागोरा में पुष्पा सैनी ने दूसरी बार संभाली सरपंच की जिम्मेदारी

जल जीवन मिशन से घर-घर पानी पहुंचाना प्राथमिकता, सड़क, शिक्षा, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं के विकास का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

उदयपुरवाटी : क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागोरा में पुष्पा सैनी ने लगातार दूसरी बार सरपंच पद का कार्यभार संभाल लिया। सोमवार को उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शीतला माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी मंगलचंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाकर कार्यभार ग्रहण करवाया। ग्रामीणों ने पिछले कार्यकाल के अनुभव के आधार पर एक बार फिर उन्हें सरपंच चुना है।

घर-घर नल कनेक्शन पहुंचाना प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार कैलाश बबेरवाल से बातचीत में सरपंच पुष्पा सैनी ने कहा कि बागोरा पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी की परेशानी से राहत दिलाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

सभी वार्डों में विकास कार्यों पर रहेगा जोर

पुष्पा सैनी ने कहा कि इस कार्यकाल में बागोरा पंचायत के राजस्व गांव रावड़ी और शामिल नए राजस्व गांव नीम का जोहड़ा के सभी वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। पिछले कार्यकाल की तुलना में इस बार और तेज गति से काम करने का प्रयास रहेगा। वार्ड पंचों और ग्रामीणों को साथ लेकर सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए प्राथमिकता से कार्य करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रमेश सैनी, उप सरपंच वीरेंद्र सिंह, पंच लक्ष्मी देवी, गोकुल चंद, सुनील कुमार, महावीर प्रसाद, कैलाश चंद्र, सरोज, महेंद्र, पूर्णमल, तारा देवी, बच्ची देवी, सुमन देवी, सुशीला देवी, मोहनलाल, बुगली देवी, कौशल्या देवी और सरोज देवी सहित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet