देवेन्द्र सोनी तीसरी बार अखिल भारतीय माहेश्वरी बोर्ड में मनोनीत
हनुमानगढ़ टाउन के निवासी और बैंगलोर प्रवासी सोनी की नियुक्ति पर जिला माहेश्वरी सभा ने जताई खुशी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ टाउन निवासी एवं वर्तमान में बैंगलोर प्रवासी देवेन्द्र कुमार सोनी को अखिल भारतीय माहेश्वरी बोर्ड में लगातार तीसरी बार सदस्य मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि पर जिला माहेश्वरी सभा हनुमानगढ़ की ओर से उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
देवेन्द्र सोनी माहेश्वरी भवन हनुमानगढ़ टाउन के ट्रस्टी एवं सहयोगी दानदाता हैं। वे हनुमानगढ़ टाउन में माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सोनी की इस उपलब्धि से हनुमानगढ़ टाउन सहित संपूर्ण माहेश्वरी समाज गौरवान्वित हुआ है। उन्हें विश्वास है कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश सोमानी, जिला सचिव नोरंग सोमानी, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल लखोटिया, पवन चांडक, रामकुमार बिनानी, संयुक्त मंत्री कमल कालाणी, रजनीश होलानी, मनोज पेड़ीवाल, कोषाध्यक्ष कमल सोमानी, संगठन मंत्री पवन कुमार सोमानी, विधि प्रकोष्ठ मंत्री निर्मल माहेश्वरी एडवोकेट और मीडिया प्रभारी नरेश कुमार सिंगची (रावतसर) ने देवेन्द्र सोनी को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2540646


