गोपाष्टमी पर चूरू में निकलेगी गौमाता की शोभायात्रा, होगा विशाल यज्ञ
17 नवंबर को पिंजरापोल सोसायटी में गौपूजन और तुलादान के होंगे कार्यक्रम, श्रद्धालुओं को निःशुल्क मिलेगा गंगाजल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार, 17 नवंबर को चूरू पिंजरापोल सोसायटी की ओर से गौशाला परिसर में गोपाष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में गौवंश की रक्षा और संवर्धन की कामना को लेकर गौपूजन, तुलादान और विशाल यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
सोसायटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे गोपाल चौक से गौमाता की शोभायात्रा रवाना होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गौशाला पहुंचेगी। दोपहर 3:15 बजे गौशाला परिसर में अतिथियों की ओर से गौपूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 से शाम 5 बजे तक गौवंश की रक्षा के उद्देश्य से विशाल यज्ञ होगा। इसमें श्रद्धालु सपरिवार आहुतियां दे सकेंगे।
आयोजन के दौरान तुलादान महादान की परंपरा भी निभाई जाएगी, जो वर्षभर निरंतर जारी रहेगी। वहीं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सोसायटी की ओर से निःशुल्क गंगाजल उपलब्ध करवाया जाएगा।
चूरू पिंजरापोल सोसायटी ने शहरवासियों और गौभक्तों से सपरिवार मेले में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने तथा गौसेवा के कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2540637

