मैणास में विद्यार्थियों का सम्मान, गुढ़ागौड़जी में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
युवा विरासत महोत्सव के तहत युवा कांग्रेस की पहल, नेहरू-इंदिरा के जीवन और विचारों से युवाओं को कराया रूबरू
नवलगढ़ : राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित युवा विरासत महोत्सव के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मैणास गांव में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, वहीं गुढ़ागौड़जी में निबंध प्रतियोगिता के जरिए युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के जीवन एवं विचारों को शब्दों में प्रस्तुत किया।
मैणास गांव स्थित निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, महापुरुषों के विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान और सम्मान मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की विरासत और संवैधानिक मूल्यों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झुंझुनूं जिला प्रभारी निशा खीचड़ तथा जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे महोत्सव के तहत हुआ। नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपाध्यक्ष कामेश्वर मील ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। सूरजगढ़ ब्लॉक में अध्यक्ष अंकित नेहरा के नेतृत्व में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संदीप गढ़वाल, रामपाल यादव, सुमित चौधरी, विपिन नूनियां, राजेश गोदारा, रोहित मान सहित शिक्षक, विद्यार्थी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निबंध में नेहरू-इंदिरा के योगदान को किया बयां
गुढ़ागौड़जी में मानसी मार्केट स्थित निजी कंप्यूटर सेंटर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के जीवन, व्यक्तित्व और देश के प्रति योगदान पर निबंध लिखे। प्रतियोगिता में रोहिताश्व बांगड़वा ने प्रथम, फैजान गौरी ने द्वितीय तथा शाहिद खान और समीर खान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट ने कहा कि युवा विरासत महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को देश के इतिहास, महापुरुषों के विचारों और लोकतांत्रिक परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस गुढ़ागौड़जी ब्लॉक अध्यक्ष साहिल, विधानसभा उपाध्यक्ष पंकज जाखड़, ब्लॉक उपाध्यक्ष बंटी चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोगाट ने कहा कि अभियान का संकल्प हर प्रतिभा को सम्मान, हर युवा को अवसर और हर पीढ़ी को अपनी विरासत पर गर्व का भाव दिलाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2540556
