लायंस क्लब का दीपावली स्नेह मिलन समारोह 17 नवंबर को, पत्रकारों का होगा सम्मान
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित, टिबरेवाल धर्मशाला में शाम 6:30 बजे होगा आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : लायंस क्लब चूरू की ओर से 17 नवंबर 2026, मंगलवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। शाम 6:30 बजे टिबरेवाल धर्मशाला में होने वाले इस समारोह में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में जिले के पत्रकारों का विशेष सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद स्नेह भोज भी रखा गया है।
लायंस क्लब की ओर से जिले के समस्त पत्रकारों को समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। क्लब अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा, सचिव लायन महेंद्र धानुका और कोषाध्यक्ष लायन राजीव चाहर ने पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। समाज और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। उनके योगदान और सेवाओं के सम्मान में यह आयोजन किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538654


