[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण कल:4.01 लाख वोटर चुनेंगे सरपंच-पंच, 431 बूथों पर सुबह 7 बजे से होगा मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण कल:4.01 लाख वोटर चुनेंगे सरपंच-पंच, 431 बूथों पर सुबह 7 बजे से होगा मतदान

सीकर में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण कल:4.01 लाख वोटर चुनेंगे सरपंच-पंच, 431 बूथों पर सुबह 7 बजे से होगा मतदान

सीकर : सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में कल सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। जिले की 5 पंचायत समितियों में 123 सरपंच और कुल 1115 वार्ड पंचों के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। सीकर जिले की बलारां, फतेहुपर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। सरपंच और पंच के लिए बैलट पेपर से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है।

सीकर के गांवों में आज सरपंच चुनावों में नामांकन दाखिल के समय महिलाएं लोकगीत गाते हुए पहुंचीं।
सीकर के गांवों में आज सरपंच चुनावों में नामांकन दाखिल के समय महिलाएं लोकगीत गाते हुए पहुंचीं।

431 बूथों पर 4.01 लाख वोटर करेंगे वोट

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिले के अंतिम चरण के पंचायत राज चुनाव में 431 पोलिंग बूथों पर 4 लाख 1 हजार 124 वोटर हैं। इनमें नेछवा और फतेहपुर के 1-1 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में अंतिम चरण की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में 16 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए वोटिंग होगी। शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।
सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में 16 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए वोटिंग होगी। शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति बलारां में 73, फतेहपुर में 96, लक्ष्मणगढ़ में 99, नेछवा में 84 और रामगढ़ शेखावाटी में 79 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंच और सरपंच पदों के लिए बैलट पेपर भेज दिए हैं। इसके बाद 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet