[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ और बलारां में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग कल:देर शाम तक आएंगे नतीजे, आज नामांकन और नामवापसी हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ और बलारां में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग कल:देर शाम तक आएंगे नतीजे, आज नामांकन और नामवापसी हुई

लक्ष्मणगढ़ और बलारां में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग कल:देर शाम तक आएंगे नतीजे, आज नामांकन और नामवापसी हुई

लक्ष्मणगढ़ : पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में लक्ष्मणगढ़ और नवगठित बलारां पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आज नामांकन और नाम वापसी हुई। सोमवार को सभी ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।

लक्ष्मणगढ़ में 168 तो बलारां में 132 प्रत्याशी मैदान में

लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां हमीरपुरा और खालियानाऊ ग्राम पंचायत में दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि मंगलूणा और खुड़ी बड़ी ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 12-12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 247 वार्ड पंच में से 160 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

वहीं, नवगठित बलारां पंचायत समिति की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 132 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पांच ग्राम पंचायतों में चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि ढोलास ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट

प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद शाम को मतगणना शुरू होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। उस दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई गई थी। अब सरपंच और वार्ड पंच पदों के मतदान में मतदाताओं के दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी। इससे दोनों चरणों के मतदान की पहचान अलग-अलग हो सकेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet