[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन बेचने की कोशिश:बचाने के लिए लोग एकजुट, हस्ताक्षर अभियान अब बनेगा जन-आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन बेचने की कोशिश:बचाने के लिए लोग एकजुट, हस्ताक्षर अभियान अब बनेगा जन-आंदोलन

सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन बेचने की कोशिश:बचाने के लिए लोग एकजुट, हस्ताक्षर अभियान अब बनेगा जन-आंदोलन

झुंझुनूं : झुंझुनूं की सेठ मोतीलाल कॉलेज की 9.66 हेक्टेयर जमीन को बेचने या हस्तांतरित करने के प्रयासों के विरोध में शहर के लोग एकजुट हो रहे हैं। कॉलेज की जमीन को बचाने के लिए शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान अब तहसील, गांव और वार्ड स्तर तक चलाया जाएगा।रविवार को हुई बैठक में नागरिकों और पूर्व छात्रों ने अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। साथ ही ट्रस्टियों से जमीन की बिक्री या किसी तरह का एग्रीमेंट नहीं करने और प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की।

बैठक और प्रेस वार्ता में कॉलेज बचाने का लिया संकल्प

सेठ मोतीलाल कॉलेज के मूल स्वरूप को बचाने और इसे आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए रविवार को ‘सेठ मोतीलाल कॉलेज बचाओ एवं बढ़ाओ संगठन’ की बैठक और प्रेस वार्ता नटराज कला केंद्र, खेतानों का मोहल्ला में हुई। बैठक में संस्थान को बचाने के लिए चल रहे जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही इसे और तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तरुण खेतान, पंकज बगड़िया, मनीष बगड़िया, परमेश्वर हलवाई, नितिन नारनौली, सीमांत तुलस्यान, गौरव गाड़िया, रामनिरंजन पुरोहित, नीरज कटेवा और श्रीकांत सारस्वत सहित शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक, पूर्व छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संस्थान की जमीन और इसके गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

गरीब और ग्रामीण बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए हुई थी स्थापना

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेठ मोतीलाल झुंझुनूवाला ने गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से इस संस्थान की स्थापना की थी। आज संस्थान के पास करीब 9.66 हेक्टेयर बहुमूल्य जमीन है। इसमें मुख्य कॉलेज भवन, साइंस ब्लॉक, लॉ कॉलेज, बीएड कॉलेज, इंडोर स्टेडियम और विशाल खेल मैदान शामिल हैं। संगठन का कहना है कि यह जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए अमानत है।

ट्रस्टियों से जमीन बेचने या एग्रीमेंट करने पर रोक लगाने की अपील

संगठन ने सेठ मोतीलाल तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट और सेठ जूथालाल एजुकेशनल सोसाइटी के ट्रस्टियों से अपील की कि वे अपने पूर्वजों के त्याग का सम्मान करते हुए इस जमीन को व्यावसायिक लाभ के लिए बेचने या किसी भी तरह का एग्रीमेंट करने के प्रयासों पर तत्काल रोक लगाएं। संगठन का कहना है कि इस संपत्ति को निजी स्वार्थों या भू-माफियाओं के दबाव से बचाना ट्रस्टियों का नैतिक और कानूनी दायित्व है।

संगठन ने मांग की कि कॉलेज के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्वरूप से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। जमीन के किसी भी हिस्से को व्यावसायिक लाभ के लिए बेचने या हस्तांतरित करने के प्रयासों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

प्रबंधन की समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा

संगठन ने भरोसा दिलाया कि संस्थान को चलाने और आगे बढ़ाने में ट्रस्टियों या प्रबंधन को किसी भी तरह की व्यावहारिक, प्रशासनिक या वित्तीय परेशानी आती है तो शहर के प्रबुद्ध नागरिक और पूर्व छात्र उसके समाधान में हरसंभव सहयोग करेंगे।

तहसील, गांव और वार्ड स्तर तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान

संगठन ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान को शहर के आम नागरिकों, बुद्धिजीवियों, युवाओं और पूर्व छात्रों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अब इसे केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि तहसील, गांव और वार्ड स्तर तक बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।

संगठन के सदस्य श्रीकांत सारस्वत ने कहा कि झुंझुनूं की इस धरोहर और भावी पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन संकल्प के साथ खड़ा है। इसे बेचने, हस्तांतरित करने या खुर्द-बुर्द होने से रोकने के लिए जो भी विधिक कदम जरूरी होंगे, संगठन और नागरिक समाज वे सभी उठाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet