बड़ागांव की बेटी ने ताइक्वांडो में हासिल की उपलब्धि:गोल्ड मेडल के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
बड़ागांव की बेटी ने ताइक्वांडो में हासिल की उपलब्धि:गोल्ड मेडल के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
नवलगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बड़ागांव की छात्रा खुशबू चाहर ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही खुशबू ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खुशबू बड़ागांव में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं। स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि कॉलेज और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
कॉलेज परिवार ने उम्मीद जताई कि खुशबू राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और कॉलेज का नाम रोशन करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538569


