[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में अंतिम चरण के चुनाव में 68.37 प्रतिशत वोटिंग:डोटासरा बोले-नियम विरूद्ध काम किया तो लोग जांटी से बांध देंगे, हुडेरा गांव में एक भी वोट नहीं डाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में अंतिम चरण के चुनाव में 68.37 प्रतिशत वोटिंग:डोटासरा बोले-नियम विरूद्ध काम किया तो लोग जांटी से बांध देंगे, हुडेरा गांव में एक भी वोट नहीं डाला

सीकर में अंतिम चरण के चुनाव में 68.37 प्रतिशत वोटिंग:डोटासरा बोले-नियम विरूद्ध काम किया तो लोग जांटी से बांध देंगे, हुडेरा गांव में एक भी वोट नहीं डाला

सीकर : सीकर में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। सभी 5 पंचायत समितियों में शाम 6 बजे तक 68.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले के हापास गांव में वोटिंग के दौरान उस समय हंगामा हो गया। जब एक युवक और एक बुजुर्ग मोबाइल लेकर बूथ के अंदर जाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने रोका तो दोनों पुलिस से उलझने लगे। जब हंगामा बढ़ने लगा तो पुलिसकर्मियों ने दोनों को शांतिभंग में हिरासत में ले लिया। सीकर जिले के 5 पंचायत समिति रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, बलारां, लक्ष्मणगढ़ और नेछवा पंचायत समितियों में 12 जिला परि‌षद सदस्यों और 75 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है।

डोटासरा ने पत्नी-बेटे के साथ किया मतदान

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पत्नी-बेटे के साथ नेछवा पंचायत समिति के सूटोद गांव की महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल के बूथ नंबर 193 पर वोट डाला। डोटासरा ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने देरी से चुनाव करवाए। इस वजह से गांवों में काम अटके। आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि जनता इन चुनावों में बीजेपी को पूरी तरह नकार देगी और उनकी सभाओं में टेंट खाली पड़े हैं।

बाड़ाबंदी के सवाल पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी खुद हार के डर से बाड़ाबंदी कर रही है और पुलिस के जरिए पार्षदों और पंचायत समिति सदस्यों को उठाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की जनता इसका माकूल जवाब देगी। निकाय चुनावों की तरह ये गांवों की सरकार चुनने में भी घपलेबाजी करना चाहती है। लेकिन अब इन्होंने कोई नियम विरूद्ध काम किया तो लोग गांवों में जांटी से बांध देंगे।

देखें PHOTOS…

सीकर में अंतिम चरण के चुनाव में सुबह वोटर्स की लाइनें लगी रहीं।
सीकर में अंतिम चरण के चुनाव में सुबह वोटर्स की लाइनें लगी रहीं।
अंतिम चरण के चुनावों में मुस्लिम महिला वोटर्स ने बढ़-चढ़कर वोटिंग की।
अंतिम चरण के चुनावों में मुस्लिम महिला वोटर्स ने बढ़-चढ़कर वोटिंग की।
सुबह से महिलाओं की लाइनें पोलिंग बूथों पर नजर आने लगीं।
सुबह से महिलाओं की लाइनें पोलिंग बूथों पर नजर आने लगीं।

123 ग्राम पंचायतों में 16 नवंबर को पंच-सरपंच का चुनाव

वहीं, इसके बाद 5 पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव 16 नवंबर को होंगे। वहीं, चुनाव के लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है।

वोटिंग का गणित

पंचायत समिति 10 बजे तक 1 बजे तक 3 बजे तक 6 बजे तक
बलारां 17.07 39.30 54.92 71.78
फतेहपुर 17.35 41.35 56.53 70.19
लक्ष्मणगढ़ 12.53 31.81 50.17 68.81
नेछवा 14.36 33.29 51.17 70.13
रामगढ़ शेखावाटी 11.91 33.58 48.71 60.98

अनावश्यक रीकाउंटिंग का आवेदन नहीं किया जाएगा स्वीकार

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला ने बताया- 17 नवंबर को मतपेटियां सहित अन्य चुनावी सामग्री एसके गर्ल्स कॉलेज के स्ट्रांग रूम में वापस जमा करवाई जाएंगी। रीकाउंटिंग केवल उसी स्थिति में करवाई जाएगी, जब वह जायज हो और रिटर्निंग ऑफिसर संतुष्ट हों। अनावश्यक रीकाउंटिंग का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

431 बूथों पर 4.01 लाख वोटर करेंगे वोट

पंच-सरपंच का चुनाव 16 नवंबर को बैलेट पेपर से होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- जिले में अंतिम चरण के चुनाव में 431 बूथों पर 4,01,124 वोटर हैं। इनमें फतेहपुर और नेछवा में 1-1 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति बलारां में 73, फतेहपुर में 96, लक्ष्मणगढ़ में 99, नेछवा में 84 और रामगढ़ शेखावाटी में 79 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंच और सरपंच पदों के लिए बैलट पेपर 15 नवंबर को भेजे जाएंगे। इसके बाद 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet