[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर के नवनिर्वाचित सरपंच से ग्रामीण चाहते हैं वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थाई समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर के नवनिर्वाचित सरपंच से ग्रामीण चाहते हैं वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थाई समाधान

नवनिर्वाचित सरपंच से ग्रामीणों को है कई अपेक्षाएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : ग्राम पंचायत इस्लामपुर में अभी तक कई सरपंच आए और उन्होंने अपने-अपने हिसाब से विकास कार्य भी करवाए। इस्लामपुर पंचायत पहले की तुलना में काफी विकसित भी हो चुकी है। ग्राम पंचायत में कुल 23 वार्ड हैं मगर दैनिक भास्कर रिपोर्टर जब इन वार्डों में जाकर लोगों से मिले तो उन्होंने अपनी पीड़ा मार्मिक शब्दों में बयान की जिससे कई बड़ी समस्याएं उभर कर सामने आई। ग्राम पंचायत में अब नए सरपंच ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवनिर्वाचित सरपंच से ग्रामीणों को कई अपेक्षाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक कई सरपंच आए और उन्होंने विकास कार्य भी करवाए। ग्रामीण अब नवनिर्वाचित सरपंच अलका सैनी से गांव की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थाई समाधान चाहते हैं तो आइए हम बात करते हैं गांव की उन बड़ी समस्याओं की जिनका स्थाई समाधान कराने के लिए ग्रामीण कई वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। हम देखते हैं कि नवनिर्वाचित सरंपच ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरने की कौशिश करते हैं।

गांव की वर्षों पुरानी वे बड़ी समस्याएं जिनका ग्रामीण चाहते हैं स्थाई समाधान

सीएचसी में रात के समय डॉक्टरों का ठहराव नहीं होना ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या वहीं मेघवाल बस्ती के लोग 25 साल से झेल रहे हैं गंदे पानी के भराव की समस्या। झुंझुनू पंचायत समिति की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने के बावजूद भी इस्लामपुर ग्राम पंचायत आज मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। करीब 20 हजार की आबादी और 8400 मतदाताओं वाली इस पंचायत में आज भी कई गंभीर समस्याएं हैं जिनका ग्रामीण समाधान चाहते हैं।

सीएचसी में डॉक्टरों का ठहराव ओर पर्याप्त सुविधाओं का अभाव

भामाशाह चेतराम खूबचंद लाठ के परिजनों की ओर से सीएचसी के लिए 3500 वर्ग गज जमीन डोनेट की गई थी। सरकार की ओर से उस पर आलीशान भवन बनाकर तैयार कर दिया गया मगर सीएचसी में रात के समय डॉक्टरों का ठहराव नहीं होना ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। साथ ही सीएचसी में एक्स-रे मशीन और एंबुलेंस की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को इसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है।

रोडवेज बस सेवा से वंचित पंचायत

काफी बड़ी पंचायत होने के बावजूद भी इस्लामपुर कस्बा आज भी रोडवेज बस सेवा से वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 30 साल पहले कस्बे में रोडवेज बसों का संचालन होता था और आज लगभग दुगनी आबादी होने के बावजूद भी कस्बे में रोडवेज बसों का संचालन नहीं होना ग्रामीणों के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार जो नए सरपंच चुने गए हैं वो इस गंभीर समस्या के लिए आवाज बुलंद करें।

मेघवाल बस्ती में 25 साल से गंदे पानी के भराव की समस्या

कस्बे की मेघवाल बस्ती में लगभग 25 साल से गंदे पानी के जल भराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। बस्ती के लोग आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पूर्व विधायक व वर्तमान सांसद बृजेंद्रसिंह ओला व पूर्व जिला कलेक्टर यूडी खान तक ने मेघवाल बस्ती का दौरा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया मगर आज भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

पंचायत की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे

ग्राम पंचायत इस्लामपुर की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे है। कस्बे की मुख्य सड़के और गालियां आज भी सीसीटीवी कैमरों से वंचित है जिससे रात के समय आपराधिक गतिविधियां होने का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीण चाहते हैं कि मुख्य सड़कों और गलियों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था हो ताकि आपराधिक गतिविधियों से बचा जा सके।

प्राचीन हवेलियों की अनदेखी और उपेक्षा :

इस्लामपुर कस्बे में आज भी माहेश्वरी रोड पर काफी संख्या में प्राचीन हवेलिया हैं जो पंचायत की खूबसूरती है। अनदेखी और उपेक्षा के चलते आज ये प्राचीन हवेलियां खंडर होती जा रही हैं। इन प्राचीन हवेलियों को संवार कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए तो पंचायत की खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं।

युवाओं के लिए दिखावा मात्र बनकर रह गया खेल मैदान

इंदौखला जोहड़ में विधायक कोटे से खेल मैदान और उसकी चार दिवारी की व्यवस्था कर दी गई थी लेकिन ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते खेल मैदान में बड़ी-बड़ी कंटीली झाड़ियां और घास उगी हुई है। पर्याप्त सुविधा और उपकरण नहीं होने से युवाओं को खेल मैदान का पर्याप्त और उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। खेल मैदान में सफाई, उपकरण और ओपन जिम की व्यवस्था करवाना युवाओं की प्रमुख मांगें हैं। इनके अलावा भी बेसहारा पशुओं की समस्या, गौशाला निर्माण, पार्क की व्यवस्था ओर खुला नाला बड़ी समस्या हैं जिनका ग्रामीण समाधान चाहते हैं।

इन बड़ी समस्याओं के अलावा भी पंचायत भवन के सामने गंदे पानी के भराव की समस्या, मुख्य मार्गों पर कचरा फैलाने वालों पर जुर्माने की व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा पात्र की व्यवस्था, वंचित परिवारों को खाद्य सुरक्षा में शामिल करवाना, शौचालय विहीन परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण करवाना व गोशाला निर्माण के लिए प्रयास करना जैसी कई समस्याएं हैं जिनका ग्रामीण नवनिर्वाचित सरपंच से समाधान करवाना चाहते हैं। उपर्युक्त सभी मुद्दे अलग-अलग विभागों से संबंधित हैं मगर सरपंच इनके लिए प्रयास करे तो आसानी से इनका समाधान हो सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet