[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में शहीद शक्ति सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:2020 में असम में ड्यूटी के दौरान हुए थे शहीद, ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में शहीद शक्ति सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:2020 में असम में ड्यूटी के दौरान हुए थे शहीद, ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

श्रीमाधोपुर में शहीद शक्ति सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:2020 में असम में ड्यूटी के दौरान हुए थे शहीद, ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ढाणी पिपला वाली, पोलादास रोड निवासी शहीद शक्ति सिंह सैनी की छठी पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। हांसपुर के सरपंच हंसराज कटारिया और नांगल भीम के सरपंच पूरणमल सैनी ने कहा – शहीदों की कहानियां आने वाली पीढ़ी को देशसेवा के लिए प्रेरित करती हैं। वार्ड 32 के पार्षद ओमप्रकाश खडोलिया ने कहा कि शहीद की जीवनी आम लोगों तक पहुंचनी चाहिए।

2020 में असम में हुए थे शहीद

शक्ति सिंह सैनी 13 नवंबर 2020 को असम के गुवाहाटी में लांस नायक पद पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। वार्ड 31 के पार्षद सुंदरमल चौहान ने शहीद के पिता रतनलाल सैनी को देशसेवा की मिसाल बताया। रतनलाल भारतीय थल सेना में हवलदार के पद से रिटायर्ड हैं।

गुवाहाटी में लांस नायक पद पर तैनात थे शहीद शक्ति सिंह सैनी।
गुवाहाटी में लांस नायक पद पर तैनात थे शहीद शक्ति सिंह सैनी।

राजू बागवान ने बताया कि पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान खंडेला रेगर समाज के अध्यक्ष एसएन सबलानिया, सूरजमल घाटावाल, मालीराम सैनी, कृषि उपज मंडी श्रीमाधोपुर के नंबरदार अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, बलदेव सैनी, लोकेश कुमार खडोलिया, एडवोकेट रामावतार सैनी द्वितीय, मूलचंद, मदनलाल, मुकेश, भागीरथमल, चिरंजी लाल, प्रेमप्रकाश, विनोद तुंदवाल, तुलसीराम, रामगोपाल और मंगलचंद मौजूद रहे। शहीद की बेटियां ईशिका और निहारिका तथा वीरांगना मंजू देवी सहित कई लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22