बोदलासी के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया:ग्राम पंचायत का दर्जा लौटाने की मांग पर अड़े, बोले- वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे
बोदलासी के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया:ग्राम पंचायत का दर्जा लौटाने की मांग पर अड़े, बोले- वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे
नेछवा : नेछवा उपखंड के बोदलासी गांव के ग्रामीणों ने पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उन्होंने जिला परिषद और सरपंच चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। ग्रामीण बोदलासी को फिर से ग्राम पंचायत बनाने की मांग कर रहे हैं।
बोदलासी को फिर से ग्राम पंचायत बनाने की मांग
ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय बदले जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत बनने के बाद मुख्यालय बदल दिया गया, जबकि सरकारी रिकॉर्ड और कई दस्तावेजों में अब भी बोदलासी का नाम दर्ज है।
बोले- फैसला नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा
ग्रामीणों ने यह मांग नेछवा के उपखंड अधिकारी समेत प्रशासन के अलग-अलग स्तरों पर रखी है। उनका कहना है कि जब तक बोदलासी को फिर से ग्राम पंचायत बनाने पर फैसला नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा।
इस दौरान सुखवीर रणवा, रुड़ाराम डिढारिया, मानसिंह रत्नू, हरि प्रसाद शर्मा, नाथूराम डिढारिया, टोडाराम वर्मा, बिहारी लाल रणवा, नानूराम सैनी, ओमप्रकाश ओला, रामचंद्र रणवा, हनुमान सैनी, हेमाराम वर्मा और सीताराम बगड़िया समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534207


