दुकानदार MRP से ज्यादा रकम मांगे तो कहें-बिल दीजिए:झुंझुनूं से देशभर के उपभोक्ताओं के अधिकारों की आवाज
दुकानदार MRP से ज्यादा रकम मांगे तो कहें-बिल दीजिए:झुंझुनूं से देशभर के उपभोक्ताओं के अधिकारों की आवाज
झुंझुनूं : बाजार में 20 रुपए MRP वाली वस्तु खरीदने के बाद दुकानदार को 25 रुपए चुकाना क्या आपके लिए भी सामान्य बात है? पांच रुपये के अंतर को छोटी रकम समझकर क्या आप भी बिना सवाल किए भुगतान कर देते हैं? अगर हां, तो यह आदत बदलने की जरूरत है। उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर यह अपील झुंझुनूं जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने की है। उन्होंने कहा- छोटी-छोटी अतिरिक्त वसूली को नजरअंदाज करना ही अनुचित व्यापारिक व्यवहार को बढ़ावा देता है। आदत को बदलने और देशभर के उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हमने मुहिम शुरू की है। हमने ‘कंज्यूमर वॉइस न्यायोत्सव 2.0’ के तहत MRP से अधिक वसूली के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है।
सप्ताह में दो बार जानकारी साझा
आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने आम उपभोक्ताओं तक जरूरी कानूनी जानकारियां पहुंचाने के लिए मीडिया के माध्यम से सप्ताह में दो बार उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विधिक बिंदुओं की जानकारी साझा करने की पहल की है। इसी कड़ी में इस बार ‘MRP से अधिक नहीं, उपभोक्ता अधिकारों से समझौता नहीं’ का संदेश दिया गया है।
5 सेकेंड की जांच, बच सकती है जेब
मील ने कहा- अक्सर बाजार में खरीदारी करते समय उपभोक्ता पैकेट पर लिखी कीमत देखे बिना ही भुगतान कर देते हैं। कई बार दुकानदार द्वारा बताई गई कीमत को ही अंतिम मान लेते हैं।
मील ने बताया- उपभोक्ता छोटी रकम समझकर अतिरिक्त भुगतान को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही अनुचित व्यापारिक व्यवहार को बढ़ावा देती है। इसलिए जरूरी है कि उपभोक्ता हर खरीदारी में कीमत को लेकर सतर्क रहें।

बिल मांगना आपका अधिकार
उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा में बिल सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग छोटी खरीदारी के दौरान बिल नहीं मांगते। कई बार दुकानदार भी बिल देने में आनाकानी करते हैं। आयोग की जागरूकता पहल में उपभोक्ताओं को प्रत्येक खरीदारी का बिल लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मील के अनुसार, “खरीदारी के बाद बिल लेना, डिजिटल भुगतान का प्रमाण सुरक्षित रखना और वस्तु की पैकिंग पर दर्ज MRP की तस्वीर संभालकर रखना शिकायत के समय उपयोगी साक्ष्य बन सकते हैं।”
झुंझुनूं से देशभर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश
कंज्यूमर वॉइस न्यायोत्सव 2.0 के माध्यम से आमजन को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ता अधिकार केवल शिकायत होने के बाद काम आने वाली कानूनी व्यवस्था नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की खरीदारी में भी इनका महत्व है। आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे न्यायोत्सव में शामिल होकर अपने अधिकारों की जानकारी हासिल करें और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। उनका संदेश स्पष्ट है कि उपभोक्ता न तो कीमत से अनजान रहें और न ही अपने अधिकारों से समझौता करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534193


