[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग:बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण; कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग:बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण; कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग:बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण; कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

चिड़ावा : चिड़ावा में वाल्मीकि समाज के बाल समाधि श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। समाज ने जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधि रवि शंकर कांगड़ा ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपा।

शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

ज्ञापन में बताया गया कि श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर पहले नगरपालिका में भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अतिक्रमण अभी भी बरकरार है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अरुण गर्ग ने मौके पर ही चिड़ावा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को फोन किया और मामले में जवाब मांगा। उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के निर्देश दिए।

आबादी में बदलने के लिए सरकारी आदेश जरूरी

रवि शंकर कांगड़ा ने बताया- खसरा नंबर 783 की जमीन श्मशान घाट के लिए निर्धारित है। इस जमीन को आबादी क्षेत्र में बदलने के लिए जिला कलेक्टर या राज्य सरकार का आदेश जरूरी है। बिना अनुमति के जमीन का उपयोग आबादी क्षेत्र के रूप में नहीं किया जा सकता। उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर अतिक्रमण करने वाले के दस्तावेजों की जांच कराने, जमीन से जल्द अतिक्रमण हटाने और कार्रवाई पर होने वाला खर्च अतिक्रमण करने वाले से वसूलने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22