[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्दे में रहने वाली लेडीज के लिए महिला कर्मचारी लगाईं:सेंटर पर वोटर्स की पहचान करने में होगी आसानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया तैनात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पर्दे में रहने वाली लेडीज के लिए महिला कर्मचारी लगाईं:सेंटर पर वोटर्स की पहचान करने में होगी आसानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया तैनात

पर्दे में रहने वाली लेडीज के लिए महिला कर्मचारी लगाईं:सेंटर पर वोटर्स की पहचान करने में होगी आसानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया तैनात

झुंझुनूं : झुंझुनूं में पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों पर खास व्यवस्था की गई है। बुर्का, पर्दा या घूंघट में मतदान करने पहुंचने वाली महिला मतदाताओं की पहचान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अतिरिक्त महिला कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी संख्या वाले इन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की पहचान की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी तय की गई है। इसका उद्देश्य यह है कि पहचान के दौरान महिला मतदाताओं को किसी तरह की असहजता नहीं हो और मतदान की निष्पक्षता भी बनी रहे।

महिला कार्मिक निभाएंगी अहम भूमिका

मंडावा और अलसीसर पंचायत समिति क्षेत्रों में पर्दानशीन महिला मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त महिला कार्मिकों की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरूरत के अनुसार महिला मतदाताओं की पहचान सत्यापन प्रक्रिया में मदद करेंगी। इससे मतदान के समय पहचान को लेकर किसी तरह की असुविधा या अनावश्यक देरी की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी। इस दौरान उनकी निजता और सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।

मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या

मंडावा और अलसीसर क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी संख्या को देखते हुए पर्दे में रहने वाली महिलाओं के लिए अलग से तैयारी की गई है। इन क्षेत्रों में कई महिला मतदाता बुर्का पहनकर मतदान केंद्र पहुंचेंगी। ऐसे में पहचान सत्यापन की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिहाज से भी जरूरी है।

स्काउट-गाइड भी करेंगे मतदान केंद्रों पर सहयोग

इसी के साथ प्रशासन ने स्काउट एवं गाइड की भूमिका भी तय की है। उन्हें निर्धारित यूनिफॉर्म में मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने और मतदान प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। उनका काम मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं की जरूरी मदद करना और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में मदद करना होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22