युवक से मारपीट कर 5 हजार छीने:वोट नहीं देने की बात पर पीटा, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया
युवक से मारपीट कर 5 हजार छीने:वोट नहीं देने की बात पर पीटा, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया
रींगस : रींगस में सिरस्या रेलवे फाटक अंडरपास के पास बाइक सवार नेकीराम बेनीवाल के साथ मारपीट कर 5 हजार रुपए छीन लिए गए। नेकीराम ने गुरुवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक, वार्ड नंबर 8 की तन में स्थित ढाणी बेनीवालों वाली निवासी नेकीराम बेनीवाल पुत्र गोविंद राम जाट बाइक से घर जा रहे थे। सिरस्या रेलवे फाटक अंडरपास की पुलिया के पास हरदेव राम, सुरेश कुमार, लक्ष्मण राम, रोहिताश और विकास ने उनकी बाइक रुकवाई।
नेकीराम का आरोप है कि आरोपियों ने वोट नहीं देने की बात कहकर उनके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इसमें उनकी आंख, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उनसे 5 हजार रुपए छीनकर ले गए। घटना के बाद नेकीराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2531726


