स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल होने का मामला:कांग्रेस नेता पर हादसे के बाद वाहन लेकर जाने का आरोप, खंडेला थाने में मामला दर्ज
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल होने का मामला:कांग्रेस नेता पर हादसे के बाद वाहन लेकर जाने का आरोप, खंडेला थाने में मामला दर्ज
खंडेला : खंडेला कस्बे में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार श्रवण कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई रवि कुमार पारासर की रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता और मकराना विधानसभा प्रभारी हरीश काजला के खिलाफ खंडेला थाने में मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे खंडेला के रॉयल रोड पर हुई। श्रवण कुमार मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
रवि कुमार ने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो हरीश काजला चला रहे थे। रिपोर्ट में उन्हें गोपाल का पुत्र और ग्राम दुल्हेपुरा, तहसील खंडेला का निवासी बताया गया है। टक्कर से श्रवण कुमार सड़क पर गिर गए। आरोप है कि चालक हादसे के बाद वाहन लेकर मौके से चला गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रवण कुमार के सिर, हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं थी। मौके पर मौजूद लोग उन्हें राजकीय अस्पताल खंडेला ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर भेजा गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक, श्रवण कुमार करीब 25 दिन अस्पताल में भर्ती रहे। गंभीर हालत के चलते उन्हें आईसीयू में भी रखना पड़ा।
रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि भाई की गंभीर हालत और इलाज में व्यस्त रहने के कारण उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं करवा पाए। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद से हरीश काजला ने घायल की सुध नहीं ली। लंबे इलाज और परिवार को हुई परेशानी के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2531669
